अधिवक्ता राहुल सिंह का मिथिला की पाग-चादर से हुआ सम्मान, जदयू विधि प्रकोष्ठ को मिलेगी नई मजबूती: सुशील चौधरी
अधिवक्ता राहुल सिंह का मिथिला की पाग-चादर से हुआ सम्मान, जदयू विधि प्रकोष्ठ को मिलेगी नई मजबूती: सुशील चौधरी
राहुल सिंह का मिथिला की पाग-चादर से हुआ सम्मान, जदयू विधि प्रकोष्ठ को मिलेगी नई मजबूती: वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील चौधरी
दस्तक 7मीडिया /पटना
जनता दल (यू) विधि प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राहुल सिंह का रविवार को पटना स्थित उनके आवास पर मिथिला की पारंपरिक पाग-चादर से सम्मान किया गया। यह सम्मान जदयू विधि प्रकोष्ठ, दरभंगा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी ने किया।
इस अवसर पर सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि राहुल सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से विधि प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और विचारों को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।
सम्मान समारोह के दौरान राहुल सिंह ने कहा कि मिथिला की पाग-चादर से मिला सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि मिथिला की समृद्ध संस्कृति हम सभी की पहचान है और वे पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में जदयू विधि प्रकोष्ठ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी चर्चा की गई।