अनुमंडल कार्यालय में छह भूमिहीन परिवारों को मिला वासगीत पर्चा, लाभार्थियों के खिले चेहरे

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

गरीबों और भूमिहीनों के जीवन में खुशहाली लाने की दिशा में प्रशासन ने एक और सार्थक कदम उठाया है। शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान एसडीओ शशांक राजश् ने अंचल क्षेत्र के 6 भूमिहीन परिवारों को आधिकारिक तौर पर वासगीत पर्चा सौंपा। इस पहल से वर्षों से जमीन के हक के लिए संघर्ष कर रहे परिवारों को बड़ी राहत मिली है।वितरित किए गए पर्चे बिरौल अंचल क्षेत्र के कहुआ गांव निवासी मंजुला देवी, सीजला देवी, राधा देवी और हेमवती देवी।अहिलबाड़ा गांव के रुना देवी और रूवी देवी लाभार्थी है। इन लोगों को अपने नाम से पक्की जमीन का कागज हाथ में आते ही सभी छह लाभार्थियों की आंखें नम और चेहरे खुशी से खिल उठे। लाभार्थियों ने खुलकर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि यह पर्चा मिलना उनके लिए सिर्फ एक कागज नहीं, बल्कि अपने आशियाने और सुरक्षित भविष्य की गारंटी है।
इस मौके पर श्रीमती मयंक सिंह (भूमि उप समाहर्ता), कुमारी सरिता रानी(सीओ, बिरौल), संतोष कुमार (राजस्व अधिकारी) मौजूद थे।