बिरौल में नीट छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान अलर्ट रहे एसडीओ और एसडीपीओ

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

नीट (NEET) के छात्रों के समर्थन में स्थानीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले समूहों की आड़ में असामाजिक तत्वों द्वारा किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका को देखते हुए बिरौल प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इस संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी श शशांक राज और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी, बीडीओ प्रदीप कुमार झा
सुबह 7 बजे से ही पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए थे।
स्थिति की गंभीरता तब और बढ़ गई जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा अपने पद से त्यागपत्र दिए जाने की खबर सामने आई। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में विधि-व्यवस्था पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी चौकसी के साथ मुस्तैद देखा गया। प्रशासन की सक्रियता और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती के कारण क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण बनी रही।