दरभंगा में सुरक्षा का भरोसा, डीएम-एसएसपी के नेतृत्व में संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में शांति, सुरक्षा और विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल शामिल रहे।

