दरभंगा नगर निगम में कुव्यवस्था का आरोप, महिला पार्षदों के सम्मान और सफाई व्यवस्था पर डॉ. मुन्ना खान ने उठाए सवाल ,कहा कमीशन के चक्कर में रहते हें पदाधिकारी व कर्मी।
दरभंगा नगर निगम में कुव्यवस्था का आरोप, महिला पार्षदों के सम्मान और सफाई व्यवस्था पर डॉ. मुन्ना खान ने उठाए सवाल ,कहा कमीशन के चक्कर में रहते हें पदाधिकारी व कर्मी।
दरभंगा नगर निगम में कुव्यवस्था का आरोप, महिला पार्षदों के सम्मान और सफाई व्यवस्था पर डॉ. मुन्ना खान ने उठाए सवाल ,कहा कमीशन के चक्कर में रहते हें पदाधिकारी व कर्मी।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
कांग्रेस नेता सह पूर्व पार्षद डॉ. मुन्ना खान ने दरभंगा नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि नगर निगम में कुव्यवस्था चरम पर है और जनप्रतिनिधियों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डॉ. खान ने कहा कि नगर निगम में महिला महापौर और महिला उपमहापौर होने के बावजूद महिला पार्षदों को अपेक्षित सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड की बैठकों में महिला पार्षदों के बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं रहती और उनकी शिकायतों व सुझावों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
उन्होंने कहा कि नगर निगम में दिए गए आवेदनों पर सुनवाई नहीं होती और अधिकांश पदाधिकारी केवल कमीशन के चक्कर में लगे रहते हैं। डॉ. खान ने बताया कि उनके वार्ड में लंबे समय से सफाईकर्मियों की कमी बनी हुई है। कई बार आवेदन देने के बावजूद न तो अतिरिक्त सफाईकर्मी उपलब्ध कराए गए और न ही आवश्यक स्थानांतरण किया गया, जिससे वार्ड में गंदगी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
डॉ. खान ने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है। जिम्मेदार अधिकारी सफाईकर्मियों की नहीं सुनते और सफाईकर्मी भी अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करते, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि महापौर से कई बार शिकायत करने के बावजूद बोर्ड बैठक में महिला पार्षदों के बैठने की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया। इसी के विरोध में वार्ड संख्या 29 की पार्षद ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार करते हुए बीच बैठक से बाहर निकलकर लौटने का निर्णय लिया।
डॉ. मुन्ना खान ने चेतावनी दी कि यदि महिला पार्षदों का सम्मान सुनिश्चित नहीं किया गया और नगर निगम की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वार्ड संख्या 29 की जनता के साथ नगर निगम का घेराव कर सड़क पर आंदोलन किया जाएगा।
मनीगाछी थाना की पुलिस ने राहगीर से मोबाइल और नकदी लूट मामले का 12 घंटे में किया खुलासा, कार मालिक गिरफ्तार , लाल कार से वारदात को दिया था अंजाम, लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त कार बरामद, अन्य आरोपितों की तलाश जारी
टीबी मुक्त भारत अभियान को मिशन मोड में चलाने का निर्देश, आयुष्मान कार्ड बनाने में भी लाई जाएगी तेजी