एसएसपी की मुस्तैदी से अभेद्य हुआ सुरक्षा घेरा, आक्रोश मार्च से पहले खुद सड़कों पर उतरकर संभाली कमान

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

आक्रोश मार्च को लेकर जिले में शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार, 25 जुलाई 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने स्वयं शहरी क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की तैयारियों का जायजा लिया और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या शांति भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा हर परिस्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क, अनुशासित और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के प्रत्येक पहलू की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता, त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था, संचार प्रणाली तथा गश्ती दलों की सक्रियता की भी जांच की। साथ ही अधिकारियों को आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और किसी भी स्थिति में संयम एवं धैर्य के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

एसएसपी ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना पुलिस और आम जनता दोनों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।दरभंगा पुलिस की सक्रियता और वरीय पुलिस अधीक्षक की सतत मॉनिटरिंग से पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों की लगातार निगरानी से पुलिस बल का मनोबल भी ऊंचा है और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।