बिना डॉक्टर के चल रहा था मां इमरजेंसी अस्पताल, सील करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, प्रबंधन को 24 घंटे की मोहलत।
बिना डॉक्टर के चल रहा था मां इमरजेंसी अस्पताल, सील करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, प्रबंधन को 24 घंटे की मोहलत।
बिना डॉक्टर के चल रहा था मां इमरजेंसी अस्पताल, सील करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, प्रबंधन को 24 घंटे की मोहलत
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
y
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के लगमा चौक स्थित मां इमरजेंसी अस्पताल को सील करने के लिए शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रभारी डॉ. वंदना कुमारी जिला सिविल सर्जन के आदेश पर पुलिस बल के साथ पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार भी मौजूद थे।
जांच के दौरान अस्पताल में बिना डॉक्टर की मौजूदगी के तीन मरीजों मंजू देवी, पानो देवी और ऊषा देवी का इलाज किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल की जांच 16 दिसंबर 2025 को की गई थी। जांच रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई थी, जिसके आधार पर अस्पताल को सील करने का आदेश जारी किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम के अस्पताल पहुंचने से पहले ही अस्पताल संचालित कर रहे डॉक्टर मौके से फरार हो गए। इसके बाद टीम ने अस्पताल को सील करने की कार्रवाई शुरू की।
हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने कुछ आवश्यक दस्तावेज एवं व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए समय की मांग की। इसे देखते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ. वंदना कुमारी ने अस्पताल प्रबंधन को 24 घंटे का अंतिम समय दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील किया जाएगा।
नीट समेत सभी परीक्षाओं को लेकर दरभंगा पुलिस का अलर्ट, 25 जुलाई से पूरे शहर में ड्रोन निगरानी, अफवाहों से बचने, शांतिपूर्ण ढंग से शिकायत रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील; उपद्रव करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
एसएसपी की मुस्तैदी से अभेद्य हुआ सुरक्षा घेरा, आक्रोश मार्च से पहले खुद सड़कों पर उतरकर संभाली कमान