नीट समेत सभी परीक्षाओं को लेकर दरभंगा पुलिस का अलर्ट, 25 जुलाई से पूरे शहर में ड्रोन निगरानी, अफवाहों से बचने, शांतिपूर्ण ढंग से शिकायत रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील; उपद्रव करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
नीट समेत सभी परीक्षाओं को लेकर दरभंगा पुलिस का अलर्ट, 25 जुलाई से पूरे शहर में ड्रोन निगरानी, अफवाहों से बचने, शांतिपूर्ण ढंग से शिकायत रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील; उपद्रव करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
नीट समेत सभी परीक्षाओं को लेकर दरभंगा पुलिस का अलर्ट, 25 जुलाई से पूरे शहर में ड्रोन निगरानी,
अफवाहों से बचने, शांतिपूर्ण ढंग से शिकायत रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील; उपद्रव करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
नीट परीक्षा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर संभावित विरोध-प्रदर्शनों के बीच दरभंगा पुलिस ने छात्रों, अभिभावकों और आम नागरिकों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या, असंतोष या शिकायत को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से संबंधित सक्षम प्राधिकार के समक्ष रखा जाए।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं या सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे साझा करें। साथ ही छात्रों और अभिभावकों से किसी भी प्रकार की हिंसा, तोड़फोड़, आगजनी, सड़क जाम या सरकारी एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहने का अनुरोध किया गया है।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूरे शहर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है और उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने यह भी घोषणा की है कि 25 जुलाई 2026 से अगले आदेश तक शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर ड्रोन सर्विलांस और वीडियोग्राफी कराई जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति पर तत्काल नजर रखी जा सके।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों के समाधान के लिए केवल विधिसम्मत और शांतिपूर्ण माध्यम अपनाएं तथा किसी भी असामाजिक तत्व या अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के बहकावे में न आएं। पुलिस ने कहा कि छात्रों का भविष्य और शिक्षा सर्वोपरि है तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को किसी भी हिंसक या उपद्रवी गतिविधि से दूर रखें, ताकि उनके भविष्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
डिप्टी मेयर समेत 52 नामजद, 500 अज्ञात पर प्राथमिकी, बिना अनुमति जुलूस, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप; 33 गिरफ्तार, कई दर्जन संदिग्धों की तस्वीरें जारी, पुलिस कर रही हें लगातार छापेमारी।
बिना डॉक्टर के चल रहा था मां इमरजेंसी अस्पताल, सील करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, प्रबंधन को 24 घंटे की मोहलत।