डिप्टी मेयर समेत 52 नामजद, 500 अज्ञात पर प्राथमिकी, बिना अनुमति जुलूस, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप; 33 गिरफ्तार, कई दर्जन संदिग्धों की तस्वीरें जारी, पुलिस कर रही हें लगातार छापेमारी।
डिप्टी मेयर समेत 52 नामजद, 500 अज्ञात पर प्राथमिकी, बिना अनुमति जुलूस, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप; 33 गिरफ्तार, कई दर्जन संदिग्धों की तस्वीरें जारी, पुलिस कर रही हें लगातार छापेमारी।
डिप्टी मेयर समेत 52 नामजद, 500 अज्ञात पर प्राथमिकी,
बिना अनुमति जुलूस, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप; 33 गिरफ्तार, कई दर्जन संदिग्धों की तस्वीरें जारी, पुलिस कर रही हें लगातार छापेमारी।
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
नीट परीक्षा को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद दरभंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिप्टी मेयर नाजिया हसन, राजद नेता भोलू यादव ,जमाल ,शकीब नजमी,समीर अल्फाज़ ,विमलेश यादव ,इकबाल हसन ,शादाब अख्तर यानी आठ प्रमुख नेतृत्व कर्ताओं सहित कुल 52 लोगों को नामजद और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि बिना प्रशासनिक अनुमति जुलूस निकाला गया, पुलिस बल पर पथराव किया गया तथा सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाई गई। घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार 23 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे कर्पूरी चौक से प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला। प्रशासन ने आयोजकों से अनुमति मांगी, लेकिन अनुमति नहीं होने के कारण समाहरणालय गेट से आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी गई। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते हुए लोहिया चौक पहुंच गए, जहां माहौल तनावपूर्ण हो गया,और रोड़े बाजी शुरू कर दी।
प्राथमिकी में आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस बल पर पथराव किया, जिसमें कई पुलिस पदाधिकारी और जवान घायल हो गए। साथ ही लोहिया चौक स्थित यातायात चौकी सहित अन्य सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ,इसमें 18नाबालिग हें और 15युवक बालिग हें,जिन्हें न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।नाबालिग के विरुद्ध किशोर न्याय के तहत कारवाई की गई हें।
वहीं कई दर्जन संदिग्धों की तस्वीरें सार्वजनिक कर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस की टीम जिले के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है।
घटना के मद्देनजर शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रमुख चौक-चौराहों, सरकारी कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार गश्त की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विधि के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
इस कार्रवाई के बाद शहर में पूरे दिन मामले की चर्चा रही। पुलिस जहां इसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम बता रही है, वहीं इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। अब आगे की जांच और पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
बिहार सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार की तैयारियां तेज, पंचायत स्तर तक होगा सीधा प्रसारण
नीट समेत सभी परीक्षाओं को लेकर दरभंगा पुलिस का अलर्ट, 25 जुलाई से पूरे शहर में ड्रोन निगरानी, अफवाहों से बचने, शांतिपूर्ण ढंग से शिकायत रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील; उपद्रव करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई