बिहार सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार की तैयारियां तेज, पंचायत स्तर तक होगा सीधा प्रसारण
बिहार सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार की तैयारियां तेज, पंचायत स्तर तक होगा सीधा प्रसारण
बिहार सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार की तैयारियां तेज, पंचायत स्तर तक होगा सीधा प्रसारण
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार सरकार की जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उप विकास आयुक्त स्वप्निल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर कार्यक्रम की सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए पंचायत स्तर तक व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों से परिचित हो सकें।
बैठक में प्रत्येक पंचायत में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराने का निर्देश भी दिया गया। इसके लिए इंटरनेट, बिजली, बैठक स्थल, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहले से उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि कार्यक्रम का प्रसारण बिना किसी बाधा के हो सके।
उप विकास आयुक्त ने कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, किसानों, युवाओं, गणमान्य नागरिकों और आम लोगों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
बैठक में नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार यादव, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
दरभंगा :निकली तिरंगा यात्रा,छात्रों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग,पुलिस पर बरसाए फूल,डीएम को सौंपा ज्ञापन समाजसेवी प्रियंका झा ने पुलिस अधिकारी को बांधी राखी,कहा-लड़ाई सरकार से है,पुलिस से नहीं
डिप्टी मेयर समेत 52 नामजद, 500 अज्ञात पर प्राथमिकी, बिना अनुमति जुलूस, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप; 33 गिरफ्तार, कई दर्जन संदिग्धों की तस्वीरें जारी, पुलिस कर रही हें लगातार छापेमारी।