बिरौल पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई से पहले फरार तीन अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तिहार
बिरौल पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई से पहले फरार तीन अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तिहार
बिरौल पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई से पहले फरार तीन अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तिहार
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराधियों और फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांड संख्या 130/24 के अनुसंधानकर्ता सह अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने दो वर्षों से फरार चल रहे तीन नामजद अभियुक्तों के घर पर विधिवत इश्तिहार चिपकाया है।
पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार कानून की प्रक्रिया के तहत निम्नलिखित फरार अभियुक्तों के घर पर इश्तिहार चिपकाया उनमें से सौरव मुखिया (पिता – राजेंद्र मुखिया)ग्राम हाटी गांव,कन्हैया कुमार उर्फ दुर्गेश कुमार झा (पिता- संजीव झा) ग्राम हाटी गांव
नंदकिशोर शर्मा (पिता- परमानंद शर्मा) ग्राम हाटी गांव के है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये सभी अभियुक्त एक गंभीर मामले (कांड संख्या 130/24) में पिछले दो वर्षों से लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी, लेकिन ये कानून की पकड़ से दूर थे। अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार इन अभियुक्तों के घर पर इश्तिहार चिपका कर दिया गया है। यदि निर्धारित समय के भीतर ये अभियुक्त न्यायालय या थाने के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो माननीय न्यायालय के आदेशानुसार इनके घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
पशु-पक्षियों पर क्रूरता रोकना समाज की जिम्मेदारी, कानून का करें पालन : सुजीत चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार में जागरूकता कार्यक्रम, पारा विधिक स्वयंसेवकों, अधिवक्ताओं और कर्मियों को बताए गए पशु संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधान
प्रदर्शन से दूर रहें, पढ़ाई पर दें ध्यान : डीएम, कोचिंग संचालकों व छात्रावास प्रतिनिधियों के साथ बैठक, छात्रों को भ्रामक गतिविधियों से बचाने की अपील