बथान से लौट रहीं दो महिलाओं से कथित दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, चार नामजद पर एफआईआर
बथान से लौट रहीं दो महिलाओं से कथित दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, चार नामजद पर एफआईआर
बथान से लौट रहीं दो महिलाओं से कथित दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, चार नामजद पर एफआईआर
दस्तक 7 मिडिया, घनशयामपुर, दरभंगा
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में दो महिलाओं ने चार युवकों पर दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट और कपड़े फाड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के आवेदन के आधार पर घनश्यामपुर थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित महिला ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उसके घर और बथान के बीच करीब 150 मीटर की दूरी पर घना बांस का जंगल है, जहां पिछले करीब ढाई महीने से कुछ युवक नशा करते हैं। इससे महिलाओं और ग्रामीणों में हमेशा भय का माहौल बना रहता है।
आवेदन के अनुसार, 18 जुलाई 2026 की शाम पीड़ित महिला अपनी दियादनी के साथ बथान से घर लौट रही थीं। आरोप है कि बांसबाड़ी के पास पहले मो. सफरोज खान और मो. आसिफ ने दोनों को रोक लिया। इसके बाद मो. ईरफान खान और अब्दुल कलाम भी वहां पहुंच गए। चारों ने कथित तौर पर दोनों महिलाओं को जबरन बांसबाड़ी की ओर खींचने का प्रयास किया तथा विरोध करने पर उनके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की।
महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ग्रामीणों के समय पर पहुंचने से बड़ी घटना टल गई।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दोषियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: दरभंगा के अनुमंडल अस्पताल में तीन महीने से ठप है मरीजों का भोजन और नाश्ता
पशु-पक्षियों पर क्रूरता रोकना समाज की जिम्मेदारी, कानून का करें पालन : सुजीत चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार में जागरूकता कार्यक्रम, पारा विधिक स्वयंसेवकों, अधिवक्ताओं और कर्मियों को बताए गए पशु संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधान