धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 25 जुलाई को गायघाट में छात्र-युवा निकालेंगे मार्च
दस्तक 7मीडिया ,गायघाट /दीपक कुमार
छात्र युवा एकता के बैनर तले शुक्रवार को गायघाट प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में देशभर में छात्रों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों के समर्थन में 25 जुलाई को गायघाट में प्रदर्शन और मार्च निकालने का निर्णय लिया गया।
