सील मेडिकल दुकान खोल औषधि निरीक्षक ने 89 प्रकार की दवाएं कीं जब्त, जांच तेज
सील मेडिकल दुकान खोल औषधि निरीक्षक ने 89 प्रकार की दवाएं कीं जब्त, जांच तेज
सील मेडिकल दुकान खोल औषधि निरीक्षक ने 89 प्रकार की दवाएं कीं जब्त, जांच तेज
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के मुहवार गांव स्थित अंजली मेडिकल में शुक्रवार को औषधि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सील दुकान को नियमानुसार खुलवाया और अंदर रखी 89 प्रकार की दवाओं एवं अन्य सामग्री को जब्त कर अपने साथ ले गई। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी के अनुसार, विभागीय कार्रवाई के तहत 9 जुलाई को अंजली मेडिकल को सील किया गया था। शुक्रवार को औषधि निरीक्षक अर्चना कुमारी एवं अभय शंकर टीम के साथ दुकान पहुंचे। सील खोलने के बाद दुकान के अंदर रखी सभी दवाओं का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान 89 प्रकार की दवाओं सहित अन्य संबंधित सामग्री को जब्त कर विभागीय अभिरक्षा में ले लिया गया आगे उन्होंने बताया है कि अंजली मेडिकल दवा दुकान बिना लाइसेंस का संचालित किया जा रहा था ।
औषधि निरीक्षकों ने बताया कि जब्त की गई दवाओं की विस्तृत जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय नियमों के अनुसार आगे की कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई दवा संबंधी नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने और संभावित अनियमितताओं की जांच के उद्देश्य से की गई है।
पूरी कार्रवाई के दौरान घनश्यामपुर पुलिस तथा दंडाधिकारी अभिषेक सौरभ मौके पर मौजूद रहे और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी करते रहे। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।