सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर दरभंगा में पुलिस अलर्ट, एसएसपी और ग्रामीण एसपी ने संभाला मोर्चा
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर दरभंगा में पुलिस अलर्ट, एसएसपी और ग्रामीण एसपी ने संभाला मोर्चा
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर दरभंगा में पुलिस अलर्ट, एसएसपी और ग्रामीण एसपी ने संभाला मोर्चा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में सीजेपी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने शहर एवं आसपास के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों की तैनाती, सुरक्षा प्रबंध और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। सभी पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, संयम और मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह तैयार रखा गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने संचार व्यवस्था, गश्ती दल, त्वरित कार्रवाई दल तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही आम नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई।
दरभंगा पुलिस ने कहा है कि जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, हिंसा या सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।