डीएम कौशल कुमार ने निर्माणाधीन जिला अतिथि गृह, व्यायामशाला व खेल भवन का किया निरीक्षण,समय पर और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को जिला अतिथि गृह परिसर में निर्माणाधीन नए भवन का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अभियंताओं से निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।
डीएम ने कार्यपालक अभियंता एवं निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परियोजना का प्रत्येक चरण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा होना चाहिए ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन व्यायामशाला एवं खेल भवन का भी जायजा लिया। उन्होंने अभियंताओं को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों के पालन तथा कार्यस्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए, ताकि परियोजनाएं निर्धारित समय पर पूरी हो सकें।
इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता (भवन), सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित निर्माण कार्य से जुड़े अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।