रैयाम चीनी मिल क्षेत्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज
रैयाम चीनी मिल क्षेत्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज
रैयाम चीनी मिल क्षेत्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
रैयाम चीनी मिल को पुनर्जीवित करने की दिशा में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को ईख पदाधिकारी दरभंगा श्री पुष्कर राज एवं सहायक निदेशक ईख विकास अजीत कुमार प्रसाद ने निरानी ग्रुप (रीगा चीनी मिल) के तकनीकी दल के साथ रैयाम (दरभंगा) एवं सकरी (मधुबनी) चीनी मिल क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मिल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया तथा भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की। तकनीकी दल ने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का आकलन कर आवश्यक जानकारियां एकत्र कीं।
इसके साथ ही अंचलाधिकारी, केवटी के साथ संयुक्त रूप से रैयाम चीनी मिल परिक्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कार्रवाई भी की गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा सरकारी भूमि को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
प्रशासन का कहना है कि रैयाम चीनी मिल क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और भविष्य की औद्योगिक गतिविधियों के लिए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है।