दरभंगा व्यवहार न्यायालय के कर्मी विनय कुमार का हाजीपुर जंक्शन पर दर्दनाक निधन, न्यायिक परिवार में शोक

दरभंगा/विधि संवाददाता

व्यवहार न्यायालय के व्यवहार कुशल न्यायालयकर्मी विनय कुमार नहीं रहे।इनका आकस्मिक निधन गुरुवार की सुबह के 9/10 बजे हाजीपुर रेलवे जंक्शन पर हीं हो गई। स्वर्गीय विनय बक्सर जिला के उमरपुर गांव के निवासी थे।ये अपने पीछे पत्नी और छोटे-छोटे दो बच्चों को छोड़ चल वसे।दरभंगा सिविलकोर्ट से डाक पटना उच्च न्यायालय पहूंचाने जाने के क्रम हजीपुर में ट्रेन में चढने के क्रम में गिर जाने से सिर में लगी गंभीर चोट के कारण हो गई।इनके मौत की दुखद खबर पाकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा शोकाकुल हो उठे।तत्काल उन्होंने अपने सिविलकोर्ट कर्मी संतोष कुमार झा को वाहन के साथ विनय कुमार की पत्नी और बच्चों को हाजीपुर भेजा।वहीं अपने कर्मी की दर्दनाक मौत से आहत जिला जज ने शोक सभा आयोजित कर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।शोक सभा में सभी न्यायिक पदाधिकारी,न्यायालयकर्मियों ने अपने सहयोगी को भाव भीनी श्रद्धांजलि निवेदित किया।