बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई मजरगाही शिव मंदिर चोरी कांड का खुलासा, सामानों के साथ खरीदार और बेचने वाले गिरफ्तार,मास्टर माइंड फरार
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई मजरगाही शिव मंदिर चोरी कांड का खुलासा, सामानों के साथ खरीदार और बेचने वाले गिरफ्तार,मास्टर माइंड फरार
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई मजरगाही शिव मंदिर चोरी कांड का खुलासा, सामानों के साथ खरीदार और बेचने वाले गिरफ्तार,मास्टर माइंड फरार
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना अंतर्गत मजरगाही शिव मंदिर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर सफल उद्भेदन कर लिया है। बुधवार को बिरौल थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने पत्रकारों को इस पूरी सफलता की जानकारी दी। सीडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना अध्यक्ष ने सूचना दी थी कि खानपुर थाना क्षेत्र में चोरी की मूर्ति के साथ दो अपराधकर्मियों—छोटू कुमार और गुड्डू कुमार (दोनों साकिन सिंघिया, थाना विभूतिपुर, जिला समस्तीपुर)—को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान इन्होंने बिरौल के मजरगाही शिव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर बिरौल थाना अध्यक्ष चंद्रमणि, पुअनि मुकेश कुमार, (अनुसंधानकर्ता), सअनि अनिल तिवारी और सशस्त्र बलों की टीम ने तुरंत खानपुर पहुंचकर दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी की गई सामग्री को राजा साह (साकिन सीनियर घाट, वार्ड 6) के हाथों 19,000 रुपये में बेचा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजा साह के घर पर छापेमारी कर चोरी के सामान बरामद कर लिए।
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि मंदिर की घड़ी, घंटा, घंटी और लोटा अनिल साह (साकिन रोसरा, भाव मोहल्ला, वार्ड 21) को बेचे गए थे। पुलिस ने इसके बाद अनिल साह के घर पर भी छापेमारी कर बाकी बचे मंदिर के सामान को बरामद कर लिया।
चोरी का सामान खरीदने और बेचने वाले आरोपी राजा साह और अनिल साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मुख्य चोर छोटू और गुड्डू को खानपुर थाना से बिरौल पुलिस द्वारा रिमांड पर लेने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कांड का एक अन्य अप्राथमिक अभियुक्त अन्नू उर्फ मेराज (पिता- अली रजा, साकिन- मुस्तफापुर, थाना- विभूतिपुर, जिला समस्तीपुर) अभी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि धार्मिक स्थलों या आम नागरिकों को निशाना बनाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।