बिरौल के 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने अपहरणकर्ता के साथ किया बरामद
बिरौल के 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने अपहरणकर्ता के साथ किया बरामद
बिरौल के 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने अपहरणकर्ता के साथ किया बरामद
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के गांव से एक गंभीर मामले में पुलिस ने अपहरणकर्ता के साथ अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। कांड के अनुसंधानकर्ता एस आई मुन्नी कुमारी ने दोनों को मधुबनी जिला के मधेपुर पुलिस के सहयोग से बरामद कर बिरौल ले आयी है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि इस घटना को लेकर अपहृता की मां मसोमात अहिल्या देवी ने थाना में लिखित शिकायत की थी। जिसमें अपने गांव के पांच लोगों पर इनके नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अमरजीत पासवान और विश्वम्भर पासवान उर्फ उड़ान पासवान ग्राम दलदल थाना मधेपुर जिला मधुबनी द्वारा ले जाने का आरोप लगाया है। अपहृता को बयान के लिए माननीय न्यायालय में उपस्थित कराने और अभियुक्त अमरजीत पासवान को पुलिस अभिरक्षा में भेजने
का निर्देश अनुसंधानकर्ता को दिया गया है।
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई मजरगाही शिव मंदिर चोरी कांड का खुलासा, सामानों के साथ खरीदार और बेचने वाले गिरफ्तार,मास्टर माइंड फरार
परवाणू टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार कार का कहर, कर्मचारी को कुचलकर चालक फरार; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, हाथ उठाकर कार रोकने की कोशिश कर रहे टोल कर्मी को बैरियर तोड़ते हुए मारी टक्कर, FASTag से वाहन नंबर ट्रेस; हाल के महीनों में टोल कर्मचारियों पर हमलों की बढ़ीं घटनाएं