एक माह में सभी पंचायतों तक संगठन पहुंचाने का लिया संकल्प – विहिप

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

विश्व हिंदू परिषद की सिंहवाड़ा प्रखंड इकाई की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष चंदन महाराज की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में सिंघवारा प्रखंड की 10 पंचायतों से कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद, दरभंगा के सह जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों, पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार, कार्यकर्ता निर्माण तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी एक माह के भीतर सिंघवारा प्रखंड की सभी पंचायतों में संगठन का विस्तार पूर्ण किया जाएगा। प्रत्येक पंचायत में सक्रिय कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। मुख्य अतिथि राजीव प्रकाश मधुकर ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित, संस्कारित और सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। यदि कार्यकर्ता अपने दायित्वों के प्रति सजग, अनुशासित और सेवा-भाव से कार्य करें, तो संगठन स्वतः मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को स्वयं को वैचारिक, सामाजिक और संगठनात्मक रूप से सक्षम बनाना चाहिए, क्योंकि सशक्त कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन का निर्माण करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब संगठन मजबूत होगा, तभी समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकेगा। एक संगठित समाज ही धर्म की रक्षा, गौ रक्षा, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण तथा सामाजिक समरसता के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रत्येक गांव और पंचायत तक पहुंचकर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ें, युवाओं में राष्ट्र एवं समाज सेवा की भावना जागृत करें तथा सेवा, संस्कार और संगठन के कार्यों को निरंतर गति दें। बैठक के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार के संकल्प को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करने का विश्वास व्यक्त किया तथा आगामी एक माह तक पंचायत स्तर पर विशेष संपर्क एवं विस्तार अभियान चलाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता एवं भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ।
बैठक में उपस्थित रमेश कुमार , रवि कुमार प्रमोद कुमार तपेश झा मनोज कुमार , चिंटू कुमार , अनीश कुमार , रंजीत ठाकुर रुद्र झा राजा विकास झा , राजीव , पिंटू कुमार राजन कुमार , करण कुमार मुकेश ,लोकेश ,रंजन , एवं इस बैठक में दर्जनों कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे