हेलमेट के अंदर छिपाकर ले जा रहा था 6.70 लाख की स्मैक, पटना पुलिस ने तस्कर को दबोचा
हेलमेट के अंदर छिपाकर ले जा रहा था 6.70 लाख की स्मैक, पटना पुलिस ने तस्कर को दबोचा
हेलमेट के अंदर छिपाकर ले जा रहा था 6.70 लाख की स्मैक, पटना पुलिस ने तस्कर को दबोचा
दस्तक 7मीडिया /पटना
राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए हेलमेट के भीतर छिपाकर ले जाई जा रही करीब ₹6.70 लाख मूल्य की 585.37 ग्राम स्मैक बरामद की है। मामले में एक अंतरजिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के पीछे सक्रिय पूरे गिरोह का पता लगाने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर में पुलिस नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार ने पुलिस को देखकर अचानक अपनी मोटरसाइकिल मोड़ ली और भागने का प्रयास किया। उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने तत्काल पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है, जो भोजपुर जिले के धोबहा गांव का निवासी बताया गया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके हेलमेट की जांच की तो सभी हैरान रह गए। हेलमेट के अंदरूनी हिस्से में काले रंग की दो प्लास्टिक थैलियों में कागज की 1,509 छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक 585.37 ग्राम स्मैक छिपाकर रखी गई थी।
पुलिस के अनुसार, बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 6.70 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 1,559 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 (विधि-व्यवस्था) सुश्री कोमल मीणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत राजीव नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी तथा इसे किसे सप्लाई किया जाना था।पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। साथ ही भोजपुर कनेक्शन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए छापेमारी और पूछताछ जारी है। पटना पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
4 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई और तकनीशियन गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, भागलपुर के तिलकामांझी स्थित कचहरी बिजली सबस्टेशन में रंगे हाथ दबोचे गए दोनों आरोपी, नए बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी घूस
गया के एसएसपी ने थानाध्यक्ष और चौकीदार को किया निलंबित, SC/ST एक्ट में लापरवाही और मिलीभगत के आरोप