4 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई और तकनीशियन गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, भागलपुर के तिलकामांझी स्थित कचहरी बिजली सबस्टेशन में रंगे हाथ दबोचे गए दोनों आरोपी, नए बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी घूस
4 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई और तकनीशियन गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, भागलपुर के तिलकामांझी स्थित कचहरी बिजली सबस्टेशन में रंगे हाथ दबोचे गए दोनों आरोपी, नए बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी घूस
4 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई और तकनीशियन गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई,
भागलपुर के तिलकामांझी स्थित कचहरी बिजली सबस्टेशन में रंगे हाथ दबोचे गए दोनों आरोपी, नए बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी घूस
दस्तक 7मीडिया /भागलपुर
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Investigation Bureau) की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) अमित कुमार और उनके सहयोगी/तकनीशियन सौरभ कुमार को 4,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई तिलकामांझी चौक स्थित कचहरी बिजली सबस्टेशन (नौलखा कोठी परिसर) में की गई। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पटना ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, बरारी (खंजरपुर) निवासी संतोष कुमार ने नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। सभी सरकारी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद कनेक्शन चालू करने के बदले जेई और तकनीशियन द्वारा ₹4,000 की रिश्वत मांगी जा रही थी। परेशान होकर पीड़ित ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से शिकायत की।
शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर निगरानी डीएसपी मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जाल बिछाया गया। जैसे ही दोनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
पहले भी विवादों में रह चुका है जेई
गिरफ्तार जेई अमित कुमार का नाम इससे पहले भी विवादों में आ चुका है। करीब चार वर्ष पूर्व बांका जिले के कटोरिया में पदस्थापना के दौरान उन्हें शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस समय बिजली विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित भी किया था।इस कार्रवाई के बाद भागलपुर बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।