बाथो रैयाम में जन सहयोग शिविर, महिलाओं को योजनाओं और सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी
बाथो रैयाम में जन सहयोग शिविर, महिलाओं को योजनाओं और सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी
बाथो रैयाम में जन सहयोग शिविर, महिलाओं को योजनाओं और सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बेनीपुर प्रखंड की बाथो रैयाम पंचायत में मंगलवार को आयोजित जन सहयोग शिविर में महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन, विशेषकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सरकारी सेवाओं से जोड़ना था।
शिविर में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), दरभंगा की लैंगिक विशेषज्ञ डॉली कुमारी एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ वीरेन्द्र कुमार ने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता, सामाजिक एवं कानूनी अधिकारों से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं और सरकारी लाभों का सही तरीके से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। महिलाओं को महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 तथा आपातकालीन सेवा-112 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों में जिला एवं अनुमंडल स्तर पर उपलब्ध सहायता सेवाओं और संबंधित कार्यालयों की जानकारी भी साझा की गई।
शिविर में अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर, बेनीपुर की कार्यालय सहायक प्रिया कुमारी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, सुरक्षा सेवाओं और अधिकारों से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञों से प्राप्त किया।
आयोजकों ने बताया कि इस जन सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों ने इसकी सराहना करते हुए इसे महिलाओं के लिए उपयोगी पहल बताया।
दरभंगा में गोलीकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; कर्ज वसूली के विवाद में चली थी गोली, बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमौठी-ददरवाड़ा मार्ग पर 9 जुलाई को हुई वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो बाइक और पांच मोबाइल बरामद
रैयाम चीनी मिल के लिए 24 से 26 जुलाई तक विशेष कैंप, गन्ना किसानों का होगा पंजीकरण, केवटी, सिंहवाड़ा और मनीगाछी प्रखंडों में चलेगा अभियान, सहकारी समिति की सदस्यता भी मिलेगी