दरभंगा में गोलीकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; कर्ज वसूली के विवाद में चली थी गोली, बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमौठी-ददरवाड़ा मार्ग पर 9 जुलाई को हुई वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो बाइक और पांच मोबाइल बरामद
दरभंगा में गोलीकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; कर्ज वसूली के विवाद में चली थी गोली, बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमौठी-ददरवाड़ा मार्ग पर 9 जुलाई को हुई वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो बाइक और पांच मोबाइल बरामद
दरभंगा में गोलीकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; कर्ज वसूली के विवाद में चली थी गोली,
बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमौठी-ददरवाड़ा मार्ग पर 9 जुलाई को हुई वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो बाइक और पांच मोबाइल बरामद
दस्तक 7मीडिया /बहेड़ी
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ददरवाड़ा एवं निमौठी चौक के बीच चौधरी मार्ट के पास 9 जुलाई 2026 की रात एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी करने के मामले का दरभंगा पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई की रात करीब 8:50 बजे निमौठी गांव निवासी संजीव सिंह को दो मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में बहेड़ी थाना कांड संख्या 521/26 दिनांक 10 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 316(2), 3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य सबूतों के आधार पर अनुसंधान आगे बढ़ाया गया।
जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि घटना की वजह पैसे के लेन-देन और कर्ज की वसूली को लेकर हुआ विवाद था। पुलिस के अनुसार, घायल संजीव सिंह ने मोहम्मद आसिफ को तीन लाख रुपये उधार दिए थे। इसी विवाद को लेकर ग्राम अनार में बैठक कर घटना की साजिश रची गई और तय योजना के अनुसार वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद आसिफ, अनमोल कुमार, सोलिंत मंडल और मानस कुमार को गिरफ्तार किया है। जबकि मोनू कुमार, निखिल तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से बिना नंबर प्लेट की लाल रंग की अपाची मोटरसाइकिल, एक नीले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल तथा पांच मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद आसिफ (बसडीहा, थाना हायाघाट), अनमोल कुमार (चेला पचरूखी, थाना कर्पूरीग्राम, समस्तीपुर), सोलिंत मंडल (चेलवा, सदर थाना, दरभंगा) तथा मानस कुमार लाल (मनोरथा, थाना एपीएम, दरभंगा) के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सूरज कुमार गुप्ता, डीआईयू प्रभारी अमृत कुमार, अनुसंधानकर्ता पु.अ.नि. अमित कुमार, पु.अ.नि. रौशन कुमार, तकनीकी शाखा के कर्मियों तथा बहेड़ी थाना की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।