श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, कुशेश्वरस्थान मंदिर परिसर का किया निरीक्षण।
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार कुशेश्वरस्थान, दरभंगा।
आगामी श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी (डीएम) दरभंगा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दरभंगा ने संयुक्त रूप से कुशेश्वरस्थान स्थित बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर एवं आसपास के परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (बिरौल) सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
