बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे व्यक्ति से 49 हजार की छिनतई का खुलासा, कटिहार के एक बदमाशों की पहचान,47,500 और आधार कार्ड बरामद
बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे व्यक्ति से 49 हजार की छिनतई का खुलासा, कटिहार के एक बदमाशों की पहचान,47,500 और आधार कार्ड बरामद
बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे व्यक्ति से 49 हजार की छिनतई का खुलासा, कटिहार के एक बदमाशों की पहचान,47,500 और आधार कार्ड बरामद
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति से हुई 49 हजार रुपये की छिनतई मामले का पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में कटिहार जिले के एक अपराधियों की पहचान कर ली है। इनमें से एक आरोपी राहुल यादव के घर पर छापेमारी कर पुलिस ने छीनी गई राशि में से 47,500 रुपये और पीड़ित का आधार कार्ड बरामद किया है। हालांकि आरोपी मौके से फरार मिले, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सोमवार देर शाम घनश्यामपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि घटना 13 जुलाई की है। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी सेवा निवृत्त रेलवे सुरक्षा विशेष बल भोला प्रसाद यादव ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की घनश्यामपुर शाखा से 48 हजार रुपये निकाले थे। बैंक से पैदल घर लौटने के दौरान पाली वीआईपी गली के पास काले रंग की बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से रुपये से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस ने बैंक और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान राहुल यादव, पिता बाली यादव के घर से 47,500 रुपये और पीड़ित का आधार कार्ड बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि बरामद राशि को विधिवत जब्त कर लिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों तथा एक अज्ञात बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी टीम में पुअनि सतीश कुमार, पुअनि अशोक कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।