119 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा की दोनार शाखा में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 50 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बैंक ऑफ बड़ौदा की दोनार शाखा ने अपने 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार निभाते हुए सोमवार को शाखा परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी संख्या में बैंक ग्राहकों, स्थानीय नागरिकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान 50 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए गए।
शिविर में दरभंगा के पारस अस्पताल की विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने लोगों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए। जांच के दौरान चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार अपनाने, व्यायाम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
