सामाजिक कार्यों मे निस्वार्थ भाव से योगदान देने वाले कुशेश्वरस्थान के एक युवक को मिलेगी देश स्तर पर ख्याति ।
सामाजिक कार्यों मे निस्वार्थ भाव से योगदान देने वाले कुशेश्वरस्थान के एक युवक को मिलेगी देश स्तर पर ख्याति ।
बिरौल /नीलेश
किसी भी क्षेत्र मे अपना योगदान बेहतर तरीके से देते हैं तो आपकी पहचान एक ना एक दिन निखरकर सामने आयेगी। सामाजिक कार्यों मे हाथ बंटाने वाले खासकर आपदा की घड़ी मे लोंगों को तन मन धन से मदद करने वाले कुशेश्वरस्थान के अरराही गांव निवासी दिनेश राय के पुत्र को राष्ट्रीय फलक पर यह पहचान मिली हैं। जीवन जागृति सोसायटी द्वारा आयोजित लोकनायक जय प्रकाश नारायण आपदा फरिश्ता राष्ट्रीय सम्मान समारोह में देश भर से हजारों आपदा फरिश्ताओं में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सुनील का चयन शीर्ष 61 प्रतिभागियों मे से हुआ है। हालांकि नंबर पर 50वे स्थान पर हैं।सुनील द्वारा आपदा के वक्त निस्वार्थ भाव से बाढ़ के पानी में डूबते हुए बच्चे को बचाना ,सड़क दुर्घटना में नौजवान की बेहोशी के हालात में प्रथम उपचार करवाने एवं एंबुलेंस बुलाकर सदर हॉस्पिटल या अन्य अस्पताल भेजने ,सड़क दुर्घटना में घायल बच्चे का इलाज करवाकर उनको घर तक पहुंचाने के लिए इस आपदा फरिश्ता राष्ट्रीय सम्मान के लिए उन्हें चयन किया गया हैं ।कार्यकर्म का आयोजन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब संसद मार्ग नई दिल्ली में दिनाक 13/10/23 को किया जाएगा।कार्यकर्म की अध्यक्षता डॉक्टर अजय कुमार सिंह के द्वारा की जाएगी।
आईजी कार्यालय मे तैनात सअनि के बड़े बड़े कारामात,पुलिस मुख्यालय ने मिथिला क्षेत्र के आईजी को सौंपा जांच का जिम्मा ,कहा तीन सप्ताह के भीतर भेजे जांच रिपोर्ट।
हाजीपुर मे एक मजदूर की गोली मारकर हत्या ,एक लड़की से शादी करने पर उसकी प्रेमी ने ले ली जान ,जनदाहा -हाजीपुर मुख्य सड़क जाम ,पुलिस के द्वारा कारवाई नहीं करने से बदमाशों ने मारी गोली।