हाजीपुर ,एक संवाददाता

हाजीपुर से एक बड़ी घटना सामने आ रही हैं। विदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर सेंट्रल के पास ब्रिटेनिया फेक्ट्री मे काम कर जा रहें एक मजदूर को बदमाशों ने छः गोलियां मारी ,इस कारण उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोंगों ने घटना के बाद सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहें हैं। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लगता हैं।

मृतक पंकज कुमार की शादी पांच महीने पहले हुई थी ,इस शादी से बताया जा रहा हैं कि लड़की भी खुश नहीं थी।

इस दौरान उसके प्रेमी ने धमकी भरा खत भी दिया था उस खत मे कहा गया था कि बलराम भाई हम आपको मना किये थे कि इस लड़की से अपने बेटे की शादी मत कराईये । लेकिन आपने बेटे की शादी करा दी। आपसे कोई मेरा लेना देना नहीं हैं। अभी भी वक्त हैं अपने बेटे को समझा दीजिये ,बांकी आपकी मर्जी।

आज सुबह पांच बजे के करीब कंपनी से छूट्टी होने के बाद मोटरसाइकिल से पंकज अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था इसी बीच घात लगाये बदमाशों ने मोटरसाइकिल को रोका और उसके दोस्त सोनू को अलग कर दिया और पंकज को छः गोलियां मारी इस कारण उसकी मौत हो गई हैं। बताया जा रहा हैं कि प्रेमी द्वारा धमकी दिये जानें को लेकर उसके परिजन बलराम सिंह ने थाना मे दो बार आवेदन दिया था लेकिन बिदुपुर थाने की पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की इस कारण आज सुबह उसे बदमाशों ने गोली मारी। परिजनों का कहना कि दिये गये आवेंदन पर पुलिस कारवाई करती तो आज पंकज जिंदा रहता।

इधर सड़क जाम को लेकर उसके एसडीपीओ ओम प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचकर लोंगों को समझा रहें हैं। खून से लथपथ लाश को लेकर लोंगों द्वारा सड़क जाम कर दिया गया हैं।