आईजी कार्यालय मे तैनात सअनि के बड़े बड़े कारामात,पुलिस मुख्यालय ने मिथिला क्षेत्र  के आईजी को सौंपा जांच का जिम्मा ,कहा तीन सप्ताह के भीतर भेजे जांच रिपोर्ट।

दरभंगा /संजय कुमार राय

दरभंगा के आईजी कार्यालय मे पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक संजीव कुमार झा के विरुद्ध पुलिस मुख्यालय ने जांच कर स्पष्टीकरण पूछते हुये तीन सप्ताह के भीतर प्रतिवेदन मांगा हैं।यह प्रतिवेदन बिहार पुलिस मुख्यालय के पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक )ने पुलिस महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र को देकर अनुरोध किया हैं।


पत्र मे कहा गया हैं कि उन्हें बिना हस्ताक्षर का एक परिवाद पत्र मिला था ,स्पीड पोस्ट से मिलें इस पत्र मे प्रेषक के रूप मे विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बालाजी मंदिर के एसआर एम रोड के रहने वाले एमएन मिश्रा का नाम दर्ज हैं। उक्त पत्र मे आरोप लगाया गया हैं कि मिथिला क्षेत्र के यहां पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक संजीव कुमार झा के विरुद्ध कतिपय आरोप लगाते हुये उसके विरुद्ध कठोर कारवाई का निवेदन किया गया हैं।
जो पत्र पुलिस मुख्यालय को प्राप्त हुआ हैं उसमें आरोप लगाया गया हैं कि आईजी कार्यालय मे तैनात सहायक अवर निरीक्षक संजीव झा द्वारा क्षेत्र के थानाध्यक्षो को बिना किसी आरोप के निलंबन और विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध कारवाई किये जानें की बात कहकर धमकाया जाता हैं। उक्त पत्र मे यह भी कहा गया हैं कि इस बाबत थानाध्यक्षों से सीधे स्पष्टीकरण की बात कहकर प्रताड़ित किया जाता हैं और कहा जाता हैं कि इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को नहीं होती हैं और थानाध्यक्षों को मना किया जाता हैं कि आप भी एसपी से जानकारी साझा नहीं करें। पत्र मे कहा गया हैं कि इस कारण हम सभी थानाध्यक्ष परेशान रहते हैं।


पत्र मे यह भी कहा गया हैं कि सअनि श्री झा का घर मधुबनी जिला मे हैं इस कारण स्थानीय अपराधियों से भी सांठ गांठ हैं ,इस कारण यह बेखौफ हैं और सभी से अवैध उगाही करता हैं। पत्र मे कहा गया हैं कि जब ये पटना पुलिस मे तैनात थे तो यही रवैया था।