नगर पंचायत बिरौल में ठप हुई सफाई व्यवस्था, 19 महीने से फंड नहीं,खेबा पुलघाट बन रही कचरा डंपिंग यार्ड, भुखमरी के कगार पर 80 से अधिक सफाईकर्मी
नगर पंचायत बिरौल में ठप हुई सफाई व्यवस्था, 19 महीने से फंड नहीं,खेबा पुलघाट बन रही कचरा डंपिंग यार्ड, भुखमरी के कगार पर 80 से अधिक सफाईकर्मी
नगर पंचायत बिरौल में ठप हुई सफाई व्यवस्था, 19 महीने से फंड नहीं,खेबा पुलघाट बन रही कचरा डंपिंग यार्ड, भुखमरी के कगार पर 80 से अधिक सफाईकर्मी
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिला के नगर पंचायत बिरौल को सरकार से पिछले कई महीनों से एक भी पैसा आवंटन नहीं मिलने के कारण नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। वार्डों से कचरे का उठाव बंद होने के कारण आक्रोशित और मजबूर लोग अपने घरों की गंदगी सीधे अफजला खेबा पुलघाट स्थित सहायक कमला नदी में फेंकने को विवश हैं।जिससे नदी के प्रदूषित होने और गंभीर बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। एजेंसी द्वारा हाथ खींच लिए जाने और महीनों से मानदेय न मिलने के कारण सफाई कर्मचारियों और सुपरवाइजरों के सामने भुखमरी की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है।
नगर पंचायत के मुख्य पार्षद विनोद सहनी ने इस गंभीर स्थिति पर चिंता जताते हुए बताया कि इस मद् में सरकार स्तर से 19 महीने से कोई आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है। इसके बावजूद, कार्य बाधित न हो इसलिए संबंधित एजेंसी ने अपने स्तर से कुछ महीनों तक किसी तरह सफाई का काम जारी रखा, लेकिन अब वित्तीय संकट गहराने के बाद एजेंसी ने भी पूरी तरह से अपने हाथ खड़े कर दिए हैं।
सफाई कार्य बंद होने से केवल शहर की सुंदरता ही प्रभावित नहीं हुई है, बल्कि इससे जुड़े दर्जनों परिवारों के जीवन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मुख्य पार्षद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के अधीन कुल 82 सफाई कर्मी और सुपरवाइजर कार्यरत हैं, जिनकी आजीविका पूरी तरह से इसी कार्य पर निर्भर है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन तथा राज्य सरकार से पुरजोर मांग की है कि इस मामले का तुरंत संज्ञान लिया जाए। नगर पंचायत बिरौल को जल्द से जल्द रुका हुआ वित्तीय आवंटन जारी किया जाए, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था बहाल हो सके और भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके गरीब सफाई कर्मियों का बकाया भुगतान कर उन्हें राहत पहुंचाई जा सके।
बेनीबाद के शिवदाहा , बरुआरी और बठवारा में शराब का धंधेबाज कौन, पुलिस को अबतक नहीं लगा पता, किसने मंगायी थी 20 लाख की शराब
राशन लेकर लौट रहे 26 वर्षीय युवक कोशी नदी में डूबने से लापता, एनडीआरएफ कर रही शव की तलाश, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—पुल निर्माण में देरी से हर साल जा रही लोगों की जान