बेनीबाद के शिवदाहा , बरुआरी और बठवारा में शराब का धंधेबाज कौन, पुलिस को अबतक नहीं लगा पता, किसने मंगायी थी 20 लाख की शराब

दीपक कुमार/ गायघाट

बेनीबाद इलाके में शिवदहा,बरुआरी और बठवारा में शराब का धंधेबाज कौन है, पुलिस अबतक इसका पता नहीं लगा सकी है।, यहां के शराब तस्करों में बेचैनी बढ़ी हुई है। पुलिस अगर स्थानीय चौकीदार के मदद से पता लगाने की कोशिश करे तो शायद इसका पर्दाफाश हो सकता है। आखिर किसने नकली सीमेंट के बोरी में 127 कार्टन विदेशी शराब मंगाया था। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग ने शराब तस्करों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बेनीबाद थाना क्षेत्र से करीब 20 लाख रुपये मूल्य की सिक्किम निर्मित अवैध शराब बरामद की है। तस्करों ने शराब को ब्रांडेड कंपनी की नकली सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर बेनीबाद के शिवदहा और बरुआरी और बठवारा में पहुंचाने की कोशिश की थी।


उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब से लदा एक ट्रक सिक्किम से मुजफ्फरपुर के रास्ते दरभंगा रोड में जा रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो चालक ट्रक लेकर भाग निकला। करीब दो घंटे तक पीछा करने के बाद चालक ट्रक को बठवारा सुनसान इलाके में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।


तलाशी के दौरान ट्रक से 170 से अधिक कार्टन शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
उत्पाद विभाग के प्रभारी सह निरीक्षक प्रकाश कुमार राम ने बताया कि चालक की तलाश जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप किसने भेजी थी और किन तस्करों तक पहुंचाई जानी थी। पूरे नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाली जा रही है।