मुजफ्फरपुर: बरियारपुर में नवनिर्मित मॉडल थाना भवन का उद्घाटन, जनता को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
मुजफ्फरपुर: बरियारपुर में नवनिर्मित मॉडल थाना भवन का उद्घाटन, जनता को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
मुजफ्फरपुर: बरियारपुर में नवनिर्मित मॉडल थाना भवन का उद्घाटन, जनता को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
दीपक कुमार/ मुजफ्फरपुर
प्रखंड के सकारा प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र के रविवार को बरियारपुर में नवनिर्मित मॉडल थाना भवन का आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ राजभूषन चौधरी निषाद ने विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर समेत डीएसपी, थाना प्रभारी शिवचन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें डीएसपी तथा थाना प्रभारी शामिल थे।
कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा
उद्घाटन समारोह के दौरान अधिकारियों ने कहा कि इस नए थाना भवन के बनने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा तथा आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
यह कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों की भी उपस्थिति देखी गई।नए थाना भवन के शुरू होने से बरियारपुर क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।