मारपीट और जातिसूचक गाली मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, अन्य लोगों की अब भी तलाश जारी

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।

घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के दोहथा गांव में मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी के दो नामजद आरोपियों को शनिवार देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घनश्यामपुर थाना कांड संख्या 189/26 के तहत मामला दर्ज है।
उन्होंने बताया कि इस कांड में राजेंद्र राम के आवेदन पर मारपीट एवं जातिसूचक गाली-गलौज के आरोप में कुल 14 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने कांड के प्राथमिक अभियुक्त जगदेव यादव पिता- स्व. रूपचंद्र यादव तथा चंद्रकिशोर यादव पिता- जगदेव यादव दोनों निवासी दोहथा, थाना घनश्यामपुर, जिला दरभंगा को शनिवार देर रात उनके घर से गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।