रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर स्थित 29 नंबर रेलवे गेट के समीप रविवार सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, सदर थाना की पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के पास एक महिला का शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 45 वर्ष प्रतीत होती है। उसने गुलाबी (पिंक) रंग की साड़ी पहन रखी थी। मौके से उसके पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक डीएमसीएच के शीतगृह में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि पहचान होने पर परिजनों को सौंपा जा सके। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान कराने के साथ-साथ मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।