सीवान :अभियोजन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के उदेश्य से आयोजित समीक्षा बैठक से गायब 5 थानाध्यक्षों पर एसपी की कारवाई , एक दिन के वेतन काटने का आदेश
सीवान :अभियोजन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के उदेश्य से आयोजित समीक्षा बैठक से गायब 5 थानाध्यक्षों पर एसपी की कारवाई , एक दिन के वेतन काटने का आदेश
सीवान :अभियोजन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के उदेश्य से आयोजित समीक्षा बैठक से गायब 5 थानाध्यक्षों पर एसपी की कारवाई , एक दिन के वेतन काटने का आदेश
दस्तक 7मीडिया /सीवान
आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और अभियोजन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पांच थानाध्यक्षों पर सीवान के पुलिस अधीक्षक पुरन झा ने कड़ी कार्रवाई की है। बिना पूर्व अनुमति बैठक से गैरहाजिर रहने पर सभी पांचों थानाध्यक्षों के एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को समाहरणालय, सिवान के सभागार में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आर्म्स एक्ट से संबंधित लंबित एवं विचाराधीन कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रत्येक मामले की वर्तमान स्थिति, अभियुक्तों का विवरण, अनुसंधान की प्रगति तथा अभियोजन से जुड़े लंबित बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधान एवं अभियोजन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक कांड का अद्यतन रिकॉर्ड संधारित रखा जाए तथा अभियोजन से संबंधित सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी कर मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अनुसंधान पदाधिकारियों और अभियोजन अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, साक्ष्यों के प्रभावी प्रस्तुतीकरण और दोषियों को जल्द सजा दिलाने पर विशेष जोर दिया।
समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि दरौली, बरहरिया, जी.बी.नगर, सिसवन और चैनपुर थाना के थानाध्यक्ष बिना पूर्व अनुमति बैठक में अनुपस्थित रहे। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने दरौली थाना के थानाध्यक्ष पु.नि. अभिनव दुबे, बरहरिया थाना के थानाध्यक्ष पु.नि. छोटन कुमार, जी.बी.नगर थाना के थानाध्यक्ष पु.नि. राजेश कुमार सिंह, सिसवन थाना के थानाध्यक्ष पु.अ.नि. चितरंजन कुमार तथा चैनपुर थाना के थानाध्यक्ष पु.अ.नि. विजय रंजन के एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।
इसके साथ ही सभी थानाध्यक्षों को भविष्य में किसी भी सरकारी अथवा समीक्षा बैठक में बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित नहीं रहने तथा अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस अधीक्षक श्री झा ने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डरहार गांव में बाल काटने वाले चोर की रहस्यमयी घटनाओं से गांव सहित इलाके में तरह तरह की चर्चाएं ,पुलिस कर रही हे जांच ?किधर से आया था चोर और किधर भागा ?पुलिस और डरहार गांव के लिये ही बड़ा प्रश्न ?????
हनुमाननगर में आदर्श विद्यालय का शुभारंभ, ग्रामीण छात्रों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा की सुविधा