सारण जिला के नगर थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी ,दो अपराधियो के पास से एक देशी पिस्टल ,तीन गोलियां बरामद

दरभंगा /

सारण जिला के नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं। गुप्त सूचना पर पुलिस ने दो अपराधियों को एक देशी पिस्टल समेत तीन गोली के साथ गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार अपराधियों मे नगर थाना क्षेत्र के दहियाबा टोला निवासी करण सिंह का पुत्र प्रियांशु सिंह एवं इसी थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला निवासी मनोरंजन उर्फ मुन्ना सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह हैं।
सारण पुलिस का कहना हैं कि अभिषेक सिंह के विरुद्ध अलग अलग थानों मे आधा दर्जन से अधिक मामले हैं। पुलिस का कहना हैं कि यह कुख्यात अपराधकर्मी हैं। इस मामले को लेकर नगर थाने मे प्राथमिकी (745/23 )दर्ज की गई हैं। पुलिस का कहना हैं इन दोनों के विरुद्ध आपराधिक मामले की तालाश जारी हैं।

वहीं नगर थाना की पुलिस ने चैन छीनतैय की घटना मे दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। इसमें मौना नीम गांव निवासी स्व मुन्ना प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार एवं मौना महारानी स्थान के गणेश प्रसाद के पुत्र मिक्की कुमार का नाम शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से सोने की चैन को बरामद किया हैं।