बिरौल,एसडीपीओ कार्यालय निरीक्षण पर पहुंचीं एसपी (ग्रामीण) साक्षी कुमारी,दिये कई निर्देश
बिरौल,एसडीपीओ कार्यालय निरीक्षण पर पहुंचीं एसपी (ग्रामीण) साक्षी कुमारी,दिये कई निर्देश
बिरौल,एसडीपीओ कार्यालय निरीक्षण पर पहुंचीं एसपी (ग्रामीण) साक्षी कुमारी,दिये कई निर्देश
दस्तक 7 मिडिया,उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
अनुमंडल की विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दरभंगा की पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) साक्षी कुमारी ने शनिवार को बिरौल एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस महकमे में हलचल तेज रही और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी।
निरीक्षण के लिए बिरौल पहुंचते ही एसपी (ग्रामीण) साक्षी कुमारी को पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। एसपी साक्षी कुमारी ने निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ कार्यालय की विभिन्न कांडों से संबंधित संचिकाओं (केस फाइल्स) का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने लंबित कांडों की प्रगति पर विशेष चर्चा की और अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित कांडों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और पुलिसिंग में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। एसपी (ग्रामीण) के इस दौरे को पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को धरातल पर उतारने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। मौके पर कार्यालय में कार्यरत सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे।
झाड़ी से 94 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद,नगर थाना क्षेत्र के रत्नोपट्टी ब्रह्मस्थान के पास गुप्त सूचना पर छापेमारी, अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर पुलिस की सख्ती जारी
धबौलिया पुल पर भीषण सड़क हादसा, बुलेट सवार तीन युवकों की मौत, सड़क जाम।