दरभंगा में 19 आदर्श विद्यालयों का ऑनलाइन शुभारंभ की तैयारी जोरों पर,
दरभंगा में 19 आदर्श विद्यालयों का ऑनलाइन शुभारंभ की तैयारी जोरों पर,
दरभंगा में 19 आदर्श विद्यालयों का ऑनलाइन शुभारंभ की तैयारी जोरों पर,
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, राज्य के 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालयों) का ऑनलाइन (वर्चुअल मोड) शुभारंभ किया जा रहा है। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत 19 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा बेगूसराय से की जा रही है।
दरभंगा जिले के 19 विभिन्न प्रखंडों में स्थित चयनित विद्यालयों को ‘सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय)’ के रूप में विकसित किया गया है, जिनका उद्घाटन पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे के बीच होगा।
जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन विद्यालयों में सभी संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, लेखा सहायक और ICT कोऑर्डिनेटर को कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम की सफलता और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को सौंपी गई है, जो विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य पूरा करेंगे।
जिले के जिन प्रमुख विद्यालयों में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, उनमें अलीनगर, बहादुरपुर, बहेड़ी, बेनीपुर, बिरौल, दरभंगा सदर, दरभंगा नगर, गौड़ा बौराम, घनश्यामपुर, हनुमाननगर, हायाघाट, जाले, केवटी, किरतपुर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, कुशेश्वरस्थान, मनीगाछी, सिंहवाड़ा और तारडीह प्रखंडों के चयनित विद्यालय शामिल हैं।
ऑपरेशन मुस्कान, घनश्यामपुर पुलिस ने खोजकर लौटाया गुम हुआ मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान
दो दिनों में शत-प्रतिशत CMR आपूर्ति करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम कौशल कुमार, सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा बैठक में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों व राइस मिलरों को सख्त निर्देश, कमजोर प्रदर्शन वाले प्रखंडों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण