ऑपरेशन मुस्कान, घनश्यामपुर पुलिस ने खोजकर लौटाया गुम हुआ मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।

बिहार पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत घनश्यामपुर थाना पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया।


थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए गुम हुए मोबाइल का पता लगाया। मोबाइल बरामद होने के बाद उसके वास्तविक स्वामी को थाना परिसर में बुलाकर विधिवत सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर स्वामी ने घनश्यामपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया और खुशी जाहिर की। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन को खोजकर उनके वास्तविक मालिक तक पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल संबंधित थाना या ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि पुलिस समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर सके।
घनश्यामपुर थाना की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए इसे आम जनता के हित में एक सकारात्मक पहल बताया।