15 अगस्त तक पर्चा वितरण की तैयारी तेज, राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे का डीएम का निर्देश, उत्तराधिकार, बटवारा, म्यूटेशन, भूमि मापी और सरकारी भूमि चिन्हांकन में तेजी लाने के निर्देश, राशन कार्ड व टीबी मुक्त भारत अभियान की भी हुई समीक्षा
15 अगस्त तक पर्चा वितरण की तैयारी तेज, राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे का डीएम का निर्देश, उत्तराधिकार, बटवारा, म्यूटेशन, भूमि मापी और सरकारी भूमि चिन्हांकन में तेजी लाने के निर्देश, राशन कार्ड व टीबी मुक्त भारत अभियान की भी हुई समीक्षा
15 अगस्त तक पर्चा वितरण की तैयारी तेज, राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे का डीएम का निर्देश,
उत्तराधिकार, बटवारा, म्यूटेशन, भूमि मापी और सरकारी भूमि चिन्हांकन में तेजी लाने के निर्देश, राशन कार्ड व टीबी मुक्त भारत अभियान की भी हुई समीक्षा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराधिकार (म्यूटेशन), बटवारा, परिमार्जन, भूमि मापी, सरकारी भूमि चिन्हांकन, पर्चा वितरण समेत विभिन्न राजस्व मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त उत्तराधिकार एवं बटवारा से संबंधित सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
डीएम ने सभी डीसीएलआर एवं अंचलाधिकारियों को सरकारी भूमि का चिन्हांकन कर पात्र लाभुकों के लिए पर्चा तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 31 जुलाई तक कम-से-कम 2,000 पर्चे तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बैठक में परिमार्जन, रिवर्ट बैक और म्यूटेशन से जुड़े लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि जिन आवेदनों में दस्तावेजों की कमी है, उनमें संबंधित रैयतों से संपर्क कर आवश्यक अभिलेख प्राप्त किए जाएं और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए।
भूमि मापी कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने अमीनों को प्रतिदिन दो से तीन भूमि मापी मामलों में आदेश निर्गत कराने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन हो सके।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने राशन कार्ड निर्माण अभियान और टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दोनों अभियानों के लक्ष्यों की समय पर प्राप्ति सुनिश्चित करने और नियमित निगरानी रखने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन, सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।