ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बिरौल अनुमंडल पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

दस्तक 7मीडिया,बिरौल  /उत्तम सेन गुप्ता 

 ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बिरौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में संधारित विभिन्न अभिलेखों एवं पंजियों की गहन जांच की गई।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने दागी पंजी, अपराध पंजी, गुंडा पंजी, प्राप्ति पंजी, निर्गत पंजी, तख्ती पंजी, इंडेक्स पंजी, गिरोह पंजी, लूट पंजी, डकैती पंजी, गृह भेदन पंजी, थानावार खतियान भाग-1, पर्यवेक्षण हेतु लंबित कांडों की संचिका, प्रगति प्रतिवेदन से संबंधित संचिका सहित अन्य महत्वपूर्ण पंजियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अनुसंधान में तेजी लाने तथा कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभिलेखों का नियमित संधारण और लंबित कांडों का समयबद्ध निष्पादन पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के लिए आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।