प्रधान जिला जज ने किया विशेष लोक अदालत का उद्घाटन, 96 मामलों का हुआ निष्पादन,एक करोड़ 28 लाख ऑन द स्पॉट अदा

दरभंगा/विधि संवाददाता

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को सिविलकोर्ट प्रांगण में एन आई ऐक्ट(चेक बाउंस) से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा, स्थाई लोक अदालत के पीठासीन पदाधिकारी सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, एडीजे मनोज कुमार श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक,महासचिव कृष्णकुमार मिश्रा,सीजेएम जूनैद आलम,सचिव आरती कुमारी ने सामुहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला जज अजय कुमार शर्मा ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट और पटना हाईकोर्ट के निर्देश के आलोक में पक्षकारों की सहूलियत के लिए एन आई ऐक्ट के मामलों को सुलह समझौता के आधार पर ऑन स्पौट निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया है।आपसी सहमति से मामलों का निष्पादन से जहां न्यायालयों का खर्च और समय की बचत होगी।वहीं समझौता मन की कटूता भी मिटायेगी।जिससे समाजिक शांति का मार्ग प्रशस्त होगा।यह सुलहनीय वाद है,जिसका लाभ पक्षकारों को उठाना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन प्राधिकार का सचिव आरती कुमारी ने किया।

मामलों का निष्पादन के लिए सीजेएम जूनैद आलम की अध्यक्षता में खंडपीठ का गठन किया गया था।खंडपीठ द्वारा कूल 96 मामलों का निष्पादन किया गया।जिसमे 01 करोड़,28 लाख,74 हजार,235 रुपये का भुगतान ऑन स्पॉट किया गया।बकाये रकम पाकर खिल उठे पक्षकारों के चेहरे।वहीं मुकदमे से मुक्ति की खुशी झलक रही थी।