साइकिल चलाने मे पारंगत प्रतिभा की खोज संपन्न,इक़रा एकेडमी के बच्चों ने मारी बाजी।
दरभंगा /
कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार और बिहार साइकिलिंग संघ के तत्वाधान मे संघ की और से प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतिभा खोज और 01 अक्टूबर 2023 से पूर्णिया मे आयोजित राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता हेतु साइकिलिंग चयन शिविर का आयोजन किया गया। प्रतिभा खोज और चयन शिविर मे चयनित खिलाड़ियों को श्री राजेश कुमार, सचिव, दरभंगा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, मोटरयान निरीक्षक, दरभंगा एवं राष्ट्रीय साइकिल प्रशिक्षक ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अतिथियों को पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। साइकिल की प्रतिभा खोज अंतर्गत U-12 आयु वर्ग मे प्रथम स्थान पर इक़रा acadmy के अब्दुल अज़ीज़, दूसरे स्थान पर इक़रा acadmy के नदीम अख्तर और तीसरे स्थान पर मध्य विद्यालय, तारालाही के नीतीश कुमार रहे। U-14 आयु वर्ग मे प्रथम स्थान पर woodbine स्कूल के आलोक कुमार, दूसरे स्थान पर इक़रा academy के अकबर शब्बीर और तीसरे स्थान पर मध्य विद्यालय, तारालाही के माधव कुमार रहे। जबकी सीनियर डिवीज़न मे प्रथम स्थान पर उच्च विद्यालय,पंचोभ के सन्नी कुमार, दूसरे स्थान पर मारवाड़ी कॉलेज के चमन कुमार और तीसरे स्थान पर मध्य विद्यालय,तारालाही के राहुल कुमार रहे, जबकी बालिका वर्ग मे प्रथम स्थान पर उच्च विद्यालय,पंचोभ की अर्चना कुमारी, दूसरे स्थान पर मध्य विद्यालय, तारालाही की रितिका कुमारी और तीसरे स्थान पर मध्य विद्यालय,तारालाही की आराधना कुमारी रही।

साइकिल की प्रतिभा खोज और चयन शिविर का उद्घाटन और पुरस्कार वितरण श्री राजेश कुमार, सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार,दरभंगा द्वारा किया गया, इस अवसर पर अपने उद्बोधन मे उन्होंने कहा कि साइकिल से स्वास्थ के साथ साथ पर्यावरण कि भी रक्षा होती है।

