यातायात व्यवस्था होगी और सख्त, पुलिसकर्मियों को नियमों के कड़ाई से पालन व आमजन से बेहतर व्यवहार के निर्देश , यातायात थाना परिसर में डीएसपी ट्रैफिक व अपर थानाध्यक्ष ने की संयुक्त ब्रीफिंग, सड़क सुरक्षा और जनसहयोग पर दिया जोर
यातायात व्यवस्था होगी और सख्त, पुलिसकर्मियों को नियमों के कड़ाई से पालन व आमजन से बेहतर व्यवहार के निर्देश , यातायात थाना परिसर में डीएसपी ट्रैफिक व अपर थानाध्यक्ष ने की संयुक्त ब्रीफिंग, सड़क सुरक्षा और जनसहयोग पर दिया जोर
यातायात व्यवस्था होगी और सख्त, पुलिसकर्मियों को नियमों के कड़ाई से पालन व आमजन से बेहतर व्यवहार के निर्देश ,
यातायात थाना परिसर में डीएसपी ट्रैफिक व अपर थानाध्यक्ष ने की संयुक्त ब्रीफिंग, सड़क सुरक्षा और जनसहयोग पर दिया जोर
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को यातायात थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) एवं अपर थानाध्यक्ष (यातायात) ने संयुक्त रूप से सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ड्यूटी के दौरान अपनाई जाने वाली कार्यशैली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिया कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मी आम नागरिकों के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस की भूमिका केवल चालान काटने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
बैठक में सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने, ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
दरभंगा पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए आम नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है। सभी वाहन चालकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।दरभंगा पुलिस ने दोहराया कि वह आम जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर है।