वाजितपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी, विदेशी व देसी शराब बरामद
वाजितपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी, विदेशी व देसी शराब बरामद
वाजितपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी, विदेशी व देसी शराब बरामद
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में वाजितपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से कुल 14.96 लीटर अवैध शराब बरामद की।
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान 12.96 लीटर विदेशी शराब एवं 2 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। इस मामले में पंकज कुमार महतो (21 वर्ष), पिता पिंटू महतो, ग्राम सारा मोहनपुर, थाना सदर, जिला दरभंगा (वर्तमान पता- ग्राम एवं थाना वाजितपुर, जिला दरभंगा) को गिरफ्तार किया गया।
यातायात व्यवस्था होगी और सख्त, पुलिसकर्मियों को नियमों के कड़ाई से पालन व आमजन से बेहतर व्यवहार के निर्देश , यातायात थाना परिसर में डीएसपी ट्रैफिक व अपर थानाध्यक्ष ने की संयुक्त ब्रीफिंग, सड़क सुरक्षा और जनसहयोग पर दिया जोर
शिक्षा विभाग का निर्देश, बिरौल- गौड़ा बौराम के विद्यालयों में हेल्पलाइन नंबर अंकित करने का कार्य तेज, 50 स्कूलों में कार्य संपन्न