जनता दरबार में गूंजी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश,दरभंगा समाहरणालय में अपर समाहर्त्ता (राजस्व) मनोज कुमार ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर अपर समाहर्त्ता (राजस्व) मनोज कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन सौंपे।
जनता दरबार में सबसे अधिक भूमि विवाद, राजस्व मामलों, सरकारी योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा, प्रमाण-पत्र निर्गमन सहित अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। अपर समाहर्त्ता ने एक-एक आवेदक की समस्या गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों पर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई कर आवेदकों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जटिल मामलों में आवश्यक जांच कर गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।