बिरौल इलेक्ट्रिकल दुकान पर फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों ने बाल न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कर रही थी छापामारी।
बिरौल इलेक्ट्रिकल दुकान पर फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों ने बाल न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कर रही थी छापामारी।
बिरौल इलेक्ट्रिकल दुकान पर फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों ने बाल न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कर रही थी छापामारी। पूर्व के विवाद को लेकर दुकान दो नबालिगों ने किया था फायरिंग।
नीलेश /बिरौल।
नगर क्षेत्र के एसबीआई हांटी स्थित बिरौल इलेक्ट्रिकल दुकान पर 16 दिन पूर्व फायरिंग करने के मामले में प्राथमिकी के दो नामजद नाबालिग अभियुक्तों ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित बाल न्यायालय में पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले नबालिग अभियुक्तों में एक अकबरपुर बेंक निवासी हैं तो दुसरा सुपौल शैखपुरा निवासी है। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के धरपकड़ के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव से दोनों ने बाल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि पुराने विवाद को लेकर दोनों नबालिग लड़को ने नगर क्षेत्र स्थित बिरौल इलेक्ट्रिकल दुकान पर आकर किसी व्यक्ति की खोज किया।दुकान के कर्मचारी द्वारा उक्त व्यक्ति का पता नहीं बताये जाने पर आक्रोशित होकर फायरिंग करने के बाद दोनों भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से एक खोका एवं एक मैगजीन बरामद की। दुकान के मालिक व सुपौल शैखपुरा निवासी मो.फैजल के लिखित आवेदन पर दोनों नाबालिग को नामजद किया गया था। घटना 11 सितंबर की देर शाम की है।
एलएनएमयु के प्रतिकुलपति ने जे के कॉलेज का किया निरीक्षण,प्रभारी प्रधानाचार्य को दिये कई निर्देश। महाविद्यालय की समस्या से हुए रुवरु,जल्द दूर करने का दिया आश्वासन।
साइकिल चलाने मे पारंगत प्रतिभा की खोज संपन्न,इकरा एकेडमी के बच्चों ने मारी बाजी