46 हजार रिश्वत लेते बैसा के बीडीओ राज कुमार चौधरी रंगे हाथ गिरफ्तार, SVU ने सरकारी आवास से दबोचा
46 हजार रिश्वत लेते बैसा के बीडीओ राज कुमार चौधरी रंगे हाथ गिरफ्तार, SVU ने सरकारी आवास से दबोचा
46 हजार रिश्वत लेते बैसा के बीडीओ राज कुमार चौधरी रंगे हाथ गिरफ्तार, SVU ने सरकारी आवास से दबोचा
पूर्णिया / संवाददाता
बिहार के पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राज कुमार चौधरी को विशेष निगरानी इकाई (SVU) की टीम ने ₹46,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई उनके सरकारी आवास पर की गई। इस मामले में उनके निजी सहायक (PA) सतीश कुमार को भी हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, बैसा प्रखंड के कजिया गांव निवासी वेंडर राज किरण ने सरकारी योजनाओं के तहत करीब ₹16 लाख की निर्माण सामग्री की आपूर्ति की थी। आरोप है कि इस बिल के भुगतान के एवज में बीडीओ ने कमीशन के रूप में ₹46,000 की रिश्वत मांगी थी।
वेंडर ने इसकी लिखित शिकायत पटना स्थित विशेष निगरानी इकाई (SVU) से की। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद SVU ने जाल बिछाया। शुक्रवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने बीडीओ के सरकारी आवास पर रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से मौजूद टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
SVU ने आरोपी बीडीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटना ले जाया गया, जहां शुक्रवार को विशेष निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में निजी सहायक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
आनंद मोहन की समय-पूर्व रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित, सुनवाई पूरी, डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड में रिहाई पर उठे सवाल, कोर्ट ने कहा— सरकारी कर्मचारी की हत्या को ‘दुर्लभतम’ मामला क्यों नहीं माना गया?
24 जुलाई से 7 अगस्त तक डी.एल.एड. परीक्षा, दो परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा-163 लागू